बहराइच: तेंदुए के हमले से महिला घायल, दहशत में ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुजौली/बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट रेंज के कैलाशपुरी गांव में सोमवार को खेत गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला को पीएचसी से सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में निरंतर बाघ और तेंदुए का हमला जारी है। दो दिन पूर्व इसी रेंज में बाघ ने ग्रामीण का …

सुजौली/बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट रेंज के कैलाशपुरी गांव में सोमवार को खेत गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला को पीएचसी से सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में निरंतर बाघ और तेंदुए का हमला जारी है। दो दिन पूर्व इसी रेंज में बाघ ने ग्रामीण का शिकार कर लिया था। सोमवार को रेंज के कैलाशपुरी गांव निवासी शांति देवी दोपहर तीन बजे खेत को गई थी।

नित्यक्रिया के बाद महिला वापस घर आ रही थी। तभी पहले से झाड़ियों में मौजूद तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। शोर सुनकर दौड़े लोगों ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। ग्राम प्रधान प्रीतम निषाद ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

महिला को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर महिला को सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गश्त चल रही है। गोले पटाखे दागकर तेंदुए को जंगल में खदेड़ा जा रहा है। वहीं निरंतर बाघ और तेंदुआ के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पीलीभीत बाईपास रोड पर सरेराह छेड़छाड़, महिला को जबरन उठा ले गया आरोपी, रेप की कोशिश, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार