लखनऊ: होली पर डॉक्टरों की लगेगी इमरजेंसी ड्यूटी, त्योहार पर हादसों को देखते हुए लिया गया निर्णय
लखनऊ। होली का त्योहार 17 और18 को मनाया जाएगा इस बीच राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई जाएगी। दरअसल, होली के त्योहार पर ज्यादातर एक्सीडेंट के मामले अस्पताल में आते हैं। कुछ फूड प्वाइजनिंग और रंगों से एलर्जी के भी इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचते हैं ऐसे में सभी …
लखनऊ। होली का त्योहार 17 और18 को मनाया जाएगा इस बीच राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई जाएगी। दरअसल, होली के त्योहार पर ज्यादातर एक्सीडेंट के मामले अस्पताल में आते हैं। कुछ फूड प्वाइजनिंग और रंगों से एलर्जी के भी इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचते हैं ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ छुट्टी नहीं दी जा सकती।
केजीएमयू ट्रामा में आते हैं एक्सीडेंट के अधिक केस
केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में होली पर सबसे ज्यादा एक्सीडेंट के मरीज अस्पताल पहुंचते हैं जिसमें से सबसे ज्यादा शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण एक्सीडेंट के मामले होते हैं। ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि सभी डॉक्टरों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। डॉक्टरों की टीम तैयार कर ली गई है, रोस्टर के हिसाब से सबकी ड्यूटी लगाई जाएगी। जिसमें से देखा जा रहा है कि जो मुस्लिम डॉक्टर हों उनकी अधिक ड्यूटी लगाई जाए जिससे बाकी के डॉक्टर अपना त्योहार मना सकें और मरीजों को भी परेशानी न उठानी पड़े।
सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि होली पर पिछले साल एक्सीडेंट और फूड प्वाइजनिंग व रंगों से एलर्जी के कुल मरीज करीब 250 तक आए थे इस बार पहले से ही डॉक्टरों की टीम तैयार कर ली गई है। डॉक्टरों की टीम में करीब 6 डॉक्टर एक पीडियाट्रिक और एक कार्डियोलॉजिस्ट की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि समय सारिणी की लिस्ट अभी तैयार की जा रही है। इसी तरह लोकबंधु, लोहिया, बलरामपुर में भी होली पर ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों की लिस्ट बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगे के साजिश मामले में पूर्व पार्षद इशरत जहां को मिली जमानत
