बिजनौर : एटीएम तोड़ रहे चोर को पकड़ने वाला युवक सम्मानित
बिजनौर, अमृत विचार। दो सप्ताह पूर्व रामलीला ग्राउंड के निकट एटीएम में घुसकर मशीन को तोड़ रहे नशेड़ी को पकड़ कर पुलिस को सौंपने वाले युवक को एसपी व एएसपी नगर ने प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। 28 फरवरी की रात्रि रामलीला ग्राउंड के निकट स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम …
बिजनौर, अमृत विचार। दो सप्ताह पूर्व रामलीला ग्राउंड के निकट एटीएम में घुसकर मशीन को तोड़ रहे नशेड़ी को पकड़ कर पुलिस को सौंपने वाले युवक को एसपी व एएसपी नगर ने प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
28 फरवरी की रात्रि रामलीला ग्राउंड के निकट स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में घुसकर एक नशेड़ी एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहा था।
इस दौरान उधर से गुजर रहे निखिल राघव पुत्र कैलाश राघव निवासी मोहल्ला इंदिरा विहार कॉलोनी ने आसपास के लोगों की मदद से पकड़ कर चोर को पुलिस को सौंप दिया था। इस पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह व एएसपी नगर डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने निखिल राघव को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
