जसपुर: पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, मामला चौंकाने वाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच विवाद के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन जसपुर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जहां पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। स्थानीय एक गांव निवासी वाहन चालक के अनुसार, बीते 11 मार्च को वह अपनी पत्नी से ट्रक पर जाने की बात कहकर …

जसपुर, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच विवाद के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन जसपुर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जहां पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी।

स्थानीय एक गांव निवासी वाहन चालक के अनुसार, बीते 11 मार्च को वह अपनी पत्नी से ट्रक पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। उसके जाने के बाद पत्नी ने उसके साढू तफसील को फोन कर घर बुला लिया। ट्रक में सामान लोड नहीं होने के कारण जब वह घर वापस पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी और साढू को आपत्तिजनक स्थिति में पाया।

विरोध करने पर साढू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और फोन कर अपने रिश्तेदार मुस्तकीम, अकबर, अनीस निवासी गांव निजामगढ़ को भी बुला लिया। जिसके बाद सबने मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उधर, ट्रक ड्राइवर की पत्नी ने भी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पति से जान का खतरा बताया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज