सहारनपुर: धर्म सिंह सैनी के विकास शिलापट को शरारती तत्वों ने तोड़ा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी के विकास शिला पट को अज्ञात लोगो के तोड़ दिये जाने का मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोरोना व भिकलपुर मे पूर्व मंत्री डा सैनी के भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगाये गये …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी के विकास शिला पट को अज्ञात लोगो के तोड़ दिये जाने का मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोरोना व भिकलपुर मे पूर्व मंत्री डा सैनी के भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगाये गये विकास शिला पट अज्ञात लोगो के द्वारा तोड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये विकास शिला पट सोरोना व भिकलपुर इलाके में तोडे गये है। डॉ. सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में आयुष मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया था और समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये थे। नकुड़ विधानसभा सीट पर उन्होने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा मगर उन्हे हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पीएम स्वनिधि योजना के लिए संचालित होगा 45 दिवसीय विशेष अभियान

संबंधित समाचार