लखनऊ: होली के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाएगा एलडीए, उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माणों की मांगी सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होली के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने सोमवार को प्राधिकरण सभागार में प्रवर्तन के अभियंताओं के साथ बैठक में सभी जोनों से 10-10 अवैध निर्माणों की सूची मांगी है। पुलिस बल उपलब्ध होने पर अभियान एक दो दिनों में शुरू …

लखनऊ। होली के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने सोमवार को प्राधिकरण सभागार में प्रवर्तन के अभियंताओं के साथ बैठक में सभी जोनों से 10-10 अवैध निर्माणों की सूची मांगी है। पुलिस बल उपलब्ध होने पर अभियान एक दो दिनों में शुरू हो सकता है।

शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर योगी सरकार ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने प्रवर्तन जोन के अभियंताओं के साथ बैठक की।

जिसमें सभी सात प्रवर्तन जोनों के अभियंताओं से 10-10 अवैध निर्माणों की सूची मांगी है। विहित प्राधिकारी न्यायालय से लगभग 3000 अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित हो चुका है। अवैध निर्माणों की सूची लगभग तैयार है। मंगलवार से ही अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हो सकता है।

अवैध निर्माण सील किया गया

प्राधिकरण के अभियंता अवैध निर्माण सील करते हैं इसके बाद भी बिल्डिंग बनकर तैयार हो रही हैं। सोमवार को महानगर में सील बिल्डिंग में हो रहे अवैध निर्माण को अभियंताओं ने दोबारा सील कर दिया। विहित प्राधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि थाना महानगर के अंतर्गत पुराना हैदराबाद में अनिल राठौर पुत्र मुस्तफा राठौर द्वारा भूखंड संख्या 509/351-2ए(161), पुराना हैदराबाद में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने पर अवैध निर्माण सील किया गया था। दोबारा चोरी छिपे कार्य कराया जा रहा था। जिसे क्षेत्रीय अवर अभियंता जेएन दुबे ने प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील कर दिया।

सुपरवाइजर निलंबित जेई को नोटिस

एलडीए उपाध्यक्ष ने सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप में जोन छह में तैनात सुपरवाइजर सत्तार अली को निलंबित कर दिया। इसके अलावा अवर अभियंता जितेंद्र दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि सुपरवाइर सत्तार अली पर निशातगंज में लगभग 900 वर्गफुट क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण के एवज में रुपये लेने का आरोप था।

यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव : देवरिया में 5513 मतदाता करेंगे मतदान

संबंधित समाचार