उन्नाव: तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौत
उन्नाव। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वाहन को पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया है। घटना बारासगवर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम की है। शव को पोस्टमार्टम के …
उन्नाव। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वाहन को पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया है। घटना बारासगवर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बारासगवर थाना क्षेत्र के परौरी चंदिका बक्स गांव के रहने वाले भोला तिवारी (42) पुत्र गोविन्द तिवारी सोमवार शाम लालकुआँ ऊचगांव मुख्य मार्ग पर पैदल जा रहे थे। बारा चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुए थाना प्रभारी राज बहादुर ने घटना को अंजाम देकर ऊचगांव की तरफ भाग रहे ट्रक को रोकने के निर्देश ऊचगांव चौकी प्रभारी राजीव त्रिपाठी को दिए।एक्शन में आई चौकी पुलिस ने ट्रक समेत चालक विनोद को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
यह भी पढ़ें; सीएम की ताजपोशी से पहले योगी आदित्यनाथ ने लिया बड़ा फैसला, The Kashmir Files को किया टैक्स फ्री
