लखनऊ: जिहाद के लिए प्रेरित करने वाले आतंकी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सोशल मीडिया के माध्यम से जिहाद के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाले एक लश्कर-ए-तोयबा के आतंकी को यूपी एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी इनामुल हक मूलरूप से झारखंड के गिरीडीह जिले का रहने वाला है। एटीएस की ओर से बताया गया कि इनामुल एक अन्य व्यक्ति के …

लखनऊ। सोशल मीडिया के माध्यम से जिहाद के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाले एक लश्कर-ए-तोयबा के आतंकी को यूपी एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी इनामुल हक मूलरूप से झारखंड के गिरीडीह जिले का रहने वाला है।

एटीएस की ओर से बताया गया कि इनामुल एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा से जुड़ा हुआ था। वह फेसबुक पेज व यूटयूब चैनल के माध्यम से जिहाद से संबंधित वीडियो बनाकर प्रसारित करता था और दूसरे लोगों को आतंक के लिए प्रेरित करता था।

इसके अलावा वह विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि देशों के व्यक्तियों से जिहाद के संबंध में जुड़ा हुआ था। एटीएस ने इनामुल के साथ छात्रावास में रहने वाले उसके दो साथियों मो. फुरकान अली और नबील खान के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ के लिये करहल छोड़ सकते हैं अखिलेश, उपचुनाव हुआ तो सोबरन सिंह ठोकेंगे ताल

संबंधित समाचार