आगरा: महिला डॉक्टर ने मुंह से सांस देकर बचाई नवजात की जान, वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। डॉक्टक को भगवान का दर्जा जिया गया है। ये दर्जा ऐसे ही नहीं दिया गया। आगरा में महिला डॉक्टर ने इस बात का प्रमाण दिया कि धरती पर भगवान का दूसरा रूप चिकित्सक ही होते हैं। जी हां, एत्मादपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक ने प्रसव के बाद नवजात की सांस …

आगरा। डॉक्टक को भगवान का दर्जा जिया गया है। ये दर्जा ऐसे ही नहीं दिया गया। आगरा में महिला डॉक्टर ने इस बात का प्रमाण दिया कि धरती पर भगवान का दूसरा रूप चिकित्सक ही होते हैं। जी हां, एत्मादपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक ने प्रसव के बाद नवजात की सांस न चलने पर अपने मुंह से सांस दी और उसकी जिंदगी बचा ली।

महिला चिकित्सक की ओर से अपने मुंह से नवजात को सांस देने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही सभी महिला डॉक्टर की सराहना कर रहे हैं।

एत्मादपुर के गांव बुर्ज गंगी निवासी खुशबू को प्रसव के लिए एक मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। सामान्य प्रसव से खुशबू ने बेटी को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

डॉक्टर सुरेखा ने जांच की तो नवजात को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस पर बच्ची को ऑक्सीजन लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद डॉक्टर सुरेखा ने नवजात बच्ची को अपने मुंह से सांस देना शुरू कर दिया। वह करीब सात मिनट तक उसे सांस देती रहीं। आखिरकार उनका प्रयास सफल हुआ। नवजात की हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद सबने राहत की सांस ली।

पढ़ें- जब समुद्री यात्रा करने वालों को कर दिया जाता था जाति से बाहर, कुमाऊं भी है इसका गवाह

संबंधित समाचार