अमरोहा: धनौरा के वेब शुगर मिल का प्लांट का टैंक फटा, एक की मौत, तीन घायल
अमरोहा/मंडी धनौरा,अमृत विचार। धनौरा वेब शुगर मिल का अचानक डिस्टलरी प्लांट का टैंक फटने से काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। हादसे के लिए मिल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मामले में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं …
अमरोहा/मंडी धनौरा,अमृत विचार। धनौरा वेब शुगर मिल का अचानक डिस्टलरी प्लांट का टैंक फटने से काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। हादसे के लिए मिल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
मामले में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। हादसा सोमवार को मलेशिया गांव स्थित वेब शुगर मिल में हुआ। बताया जा रहा है कि मिल में अभी डिस्टलरी प्लांट का ट्रायल चल रहा है। अचानक ट्रायल के दौरान प्लांट फट गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में प्लांट में काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। इनमें बरेली निवासी चंद्रप्रकाश को गंभीर हालत में मुरादाबाद भेजा गया, जहां अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
मिल प्रबंधन द्वारा अन्य तीन घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और तहसील अफसर भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। बछरायूं थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों में एक मजदूर की मौत मुरादाबाद के अस्पताल में हुई है। अभी किसी तरह की कोई तहरीर नही मिली। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
