बांग्लादेश के पावर हिटिंग कोच बने एल्बी मोर्कल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए एल्बी मोर्कल को बंगलादेश पुरुष क्रिकेट टीम का पावर-हिटिंग बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। मोर्कल दूसरे दक्षिण अफ्रीकी हैं, जिन्हें पिछले दो हफ्तों के भीतर बीसीबी की ओर से नियुक्त किया गया है। इससे पहले एलन डोनाल्ड टीम के तेज गेंदबाजी …

ढाका। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए एल्बी मोर्कल को बंगलादेश पुरुष क्रिकेट टीम का पावर-हिटिंग बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। मोर्कल दूसरे दक्षिण अफ्रीकी हैं, जिन्हें पिछले दो हफ्तों के भीतर बीसीबी की ओर से नियुक्त किया गया है।

इससे पहले एलन डोनाल्ड टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं। बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने मंगलवार को क्रिकबज को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मोर्कल ने पहले ही टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया है। वह काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और हमें लगता है कि उनकी कोचिंग से हमारे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि बंगलादेश का कोचिंग सेटअप बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिसमें पहले जेमी सिडन्स को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था। यह पहली बार है जब बंगलादेश ने पावर-हिटिंग बल्लेबाजी कोच को नियुक्त किया है। देखने में आया है कि बंगलादेश की टीम में पावर-हिटिंग की कमी है और इस पहलू को सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी सबसे कमजोर कड़ी माना गया है।

संबंधित समाचार