यूक्रेन और रूस के साथ संबंध बनाए रखेगा तुर्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा कि उनके देश को यूक्रेन और रूस दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने हैं। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडियाकर्मियों ने जब उनसे पूछा कि तुर्की रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का पालन करेगा या नहीं, तो …

अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा कि उनके देश को यूक्रेन और रूस दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने हैं। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडियाकर्मियों ने जब उनसे पूछा कि तुर्की रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का पालन करेगा या नहीं, तो इसका जवाब देते हुए  एर्दाेगन ने यह टिप्पणी की।

एर्दोगन ने सोमवार को कहा, “तुर्की को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ दोस्ती बनाए रखनी है।” उन्होंने आगे कहा कि जहां तक प्रतिबंधों का सवाल है, अब तक हमने संयुक्त राष्ट्र के नियमों के मुताबिक जो आवश्यक था, वह किया। एर्दाेगन ने कहा, “हमने यूक्रेन के लिए वह किया, जो नाटो देश नहीं कर सके।”

वहीं इस दौरान  स्कोल्ज ने कहा कि यूक्रेन संकट के बारे में तुर्की और जर्मनी की चिंताएं एक जैसी हैं और हम युद्धविराम की आवश्यकता पर सहमत हैं। आर्थिक संबंधों को विकसित करने और विशेष रूप से तुर्की के साथ अग्रिम ऊर्जा सहयोग पर जोर देते हुए स्कोल्ज ने कहा कि जर्मनी का लक्ष्य खुद को रूसी ऊर्जा पर निर्भरता से मुक्त करना और धीरे-धीरे अपने स्वयं के निर्णयों के लिए आवश्यक संप्रभुता बनाना है। उल्लेखनीय है कि पदभार ग्रहण करने के बाद श्री स्कोल्ज अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए सोमवार को तुर्की पहुंचे।

ये भी पढ़ें:- हिजाब विवाद: बिना हिजाब के कॉलेज नहीं जाएंगे, कानूनी रूप से लड़ेंगे- उडुपी की मुस्लिम छात्राएं

संबंधित समाचार