बालक जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप: अयोध्या मंडल बना विजेता, लखनऊ उपविजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अयोध्या मंडल ने राज्य स्तरीय समन्वय बालक जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में मेजबान लखनऊ मंडल को 23-18 गोल से हराते हुए विजेता ट्राफी जीत ली। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित हुई इस चैंपियनशिप के मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के …

लखनऊ। अयोध्या मंडल ने राज्य स्तरीय समन्वय बालक जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में मेजबान लखनऊ मंडल को 23-18 गोल से हराते हुए विजेता ट्राफी जीत ली। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित हुई इस चैंपियनशिप के मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अयोध्या के लड़कों ने तालमेल भरे खेल के सहारे जीत अपनी झोली में डाल ली। मैच में अयोध्या मंडल मध्यांतर तक 11-9 से आगे थी।

अयोध्या की ओर से सुमित ने सर्वाधिक आठ गोल दागे। उनका साथ देते हुए निहाल व अजय ने 6-6 गोल किए। शुभम, रजनीश व मलकीत को एक-एक गोल करने में सफलता मिली। लखनऊ की ओर से रोहन ने अकेले 11 गोल किए। पवन यादव ने तीन और प्रदीप, अमन भारती, सुयश व आदित्य शुक्ला ने एक-एक गोल किए। इससे पहले सुबह के सत्र में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में अयोध्या ने आजमगढ़ को 21-19 से और लखनऊ ने मेरठ को 21-12 गोल से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डा.आरपी सिंह (खेल निदेशक, उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय) व विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रजनीश मिश्रा ने विजेता अयोध्या व उपविजेता लखनऊ मंडल की टीम को ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि का लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्री अजय सेठी व लखनऊ जिला हैंडबाल संघ के सचिव विनीत बिसारिया ने स्वागत किया। इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबाल संघ के आयोजन सचिव डा.सुमंत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सलमान चौधरी व अन्य पदाधिकारीगण व अन्य खेल प्रेमी व मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-यूक्रेन और रूस के साथ संबंध बनाए रखेगा तुर्की

संबंधित समाचार