बदायूं: दिल्ली क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बदायूं, अमृत विचार। अधिवक्ता से रिश्वत लेने वाले दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से बनाई गई टीम ने दोनों को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा था। कोतवाली सिविल लाइन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की …

 बदायूं, अमृत विचार। अधिवक्ता से रिश्वत लेने वाले दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से बनाई गई टीम ने दोनों को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा था। कोतवाली सिविल लाइन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

दिल्ली से युवती को भगाने वाले युवक को दिल्ली पुलिस साथ ले गई। एसएसपी ने दिल्ली पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।रिश्वत लेने के आरोपी दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही को बरेली स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। जहां से बदायूं कोर्ट में भेजा गया।

आरोपियों के साथ आए उनके एक प्राइवेट चालक और एक महिला सिपाही को भ्रष्टाचार की जानकारी न होने की वजह से छोड़ दिया गया था। सोमवार को दिल्ली के मोहल्ला कालकाजी निवासी युवती जिला बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी राजू पुत्र बुधसेन प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती को भगाकर ले आया था और बदायूं के आवास विकास निवासी अधिवक्ता नेकपाल कश्यप के पास आकर संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए शपथ पत्र बनवाया था।

वहीं दिल्ली के थाना कालकाजी में रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात दरोगा पवन यादव और सिपाही कुलदीप यादव अधिवक्ता के पास पहुंचे थे। अधिवक्ता से फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने के एवज में रुपये मांगे थे। 1.60 लाख रुपये देने की बात हुई। उधर, अधिवक्ता ने एसएसपी से शिकायत कर दी।

चंद मिनटों में एसएसपी ने एसडीएम सदर सुखलाल वर्मा और सीओ सिटी आलोक मिश्रा की टीम बनाकर अधिवक्ता के साथ भेज दिया था। जैसे ही दरोगा और सिपाही ने अधिवक्ता से रुपये लिए। वैसे ही सीओ सिटी ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आए। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मंगलवार को बरेली एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। कोतवाली सिविल लाइन के एसएचओ राज कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी दरोगा और सिपाही का चालान करने के बाद बरेली एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रामगंगा नगर में फिर खुला भूखंडों का पंजीकरण, बीडीए ने अब की 100 करोड़ की एफडी

संबंधित समाचार