रामपुर : खूंखार कुत्तों ने किया बच्चे पर हमला, इलाज के दौरान मौत
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। जंगल में सेमल के फूल बीनने गए ग्राम प्रधान के सात वर्षीय भतीजे पर खूंखार जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला बोलकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। कुछ देर में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा गया। वहीं आवार कुत्तों के द्वारा लगातार लोगों …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। जंगल में सेमल के फूल बीनने गए ग्राम प्रधान के सात वर्षीय भतीजे पर खूंखार जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला बोलकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। कुछ देर में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा गया। वहीं आवार कुत्तों के द्वारा लगातार लोगों को शिकार बनाने से ग्रामीणों में रोष है।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा एवं खूंखार कुत्तों का आतंक व्याप्त है। नगर एवं गांव के गली मोहल्लों में आवारा कुत्ते खुलेआम घूमते रहते हैं। जिसके चलते आवारा कुत्तों से जख्मी होने वाले लोगों का रोजमर्रा एंटीरैबिज के इंजेक्शन लगवाने वालो की भीड़ लगी रहती है। लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन से घूम रहे आवारा कुत्तों के खिलाफ समय समय पर अभियान चला पकड़ने की मांग की जा रही है। लेकिन अनसुना कर दिया जाता है।
मंगलवार को गांव जामिनगंज के प्रधान चंचल सिंह के बडे़ भाई राकेश का सात वर्षीय बेटा सौरव गांव के बच्चों के साथ जंगल में सेमल के पेड़ के नीचे गिरे हुए सिमलउए फूल बीनने गया था। इस दौरान खूंखार जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने प्रधान भतीजे को नोंच डाला।
बच्चों ने जाकर परिजनों से सारी बात बताई तब ग्रामीण लाठी डंडे लेकर घटना स्थल पर पहुंच गये ओर लाठी भांजकर बामुश्किल खूंखार कुत्तों को खदेड़ा। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल बालक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद बालक की मौत हो गई। मृतक बालक के परिजनों में कोहराम मचा है।
