गोरखपुर: पुलिस ने जहरखुरानी गैंग का किया पर्दाफाश
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने एयरपोर्ट और रेलवे मार्ग से बाहर से आने वालों को अपने झांसे में फंसाकर जहरखुरानी करके माल लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को आज गिरफ्तार करने का दावा किया है। साथ ही गैंग के सदस्यों के पास से कुछ दिन पूर्व किये गए अपराध से सम्बंधित समान व नशीला पदार्थ बरामद …
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने एयरपोर्ट और रेलवे मार्ग से बाहर से आने वालों को अपने झांसे में फंसाकर जहरखुरानी करके माल लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को आज गिरफ्तार करने का दावा किया है। साथ ही गैंग के सदस्यों के पास से कुछ दिन पूर्व किये गए अपराध से सम्बंधित समान व नशीला पदार्थ बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बीते 11मार्च को पप्पू गुप्ता पुत्र अनुरुद्ध गुप्ता निवासी पगरा परसादगिरी थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर जो करीब 2 वर्ष बाद विदेश (कुबैत) से कमाकर वापस घर आ रहा था। गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरकर वहाँ से टैम्पू बुक कर रोडवेज बस स्टैण्ड पर आये। जहाँ से पप्पू गुप्ता ने टैम्पो बुक कर कुसुम्ही जंगल के रास्ते अपने घर की ओर जाने के समय टैम्पू चालक ने ठण्डा पीने की इच्छा जाहिर की उसके साथ बैठे एक व्यक्ति ने उतरकर पेप्सी की बोतल खरीदी और सभी को गिलास में निकालकर दिया।
पेप्सी पीने के बाद पप्पू गुप्ता बेहोश हो गया। इसका पूरा सामान लेकर टैम्पू चालक और उसके साथी फरार हो गये । इस सम्बन्ध में उसी दिन थाना कैण्ट में पप्पू के घर वालों द्वारा गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।बाद में पप्पू गुप्ता को 12 मार्च को होश में आने पर अपने घर पहुंचे उसके बाद थोड़ी तबियत अच्छी होने पर थाना कैण्ट पर घटना से सम्बन्धित लिखित तहरीर पर धारा 328/379 भादवि पंजीकृत हुआ।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय द्वारा एक टीम गठित की गयी और बस स्टैण्ड से लेकर समस्त अगल बगल के सीसीटीवी कैमरों से मिले साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगणों को टैम्पू नम्बर UP53DT 3146 के साथ मय सामान के गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान इन्होने स्वीकार किया कि इसी तरह हमलोग जो सीधे सादे ग्राहकों को भाड़े पर लेकर जाते हैं। उनको कोल्ड्रिंक या चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सारा सामान लेकर चले जाते हैं । इससे पूर्व भी अभियुक्तगणों द्वारा अनेकों घटना स्वीकार किया गया है । और पूर्व की घटनाओं में अभियुक्तगण जेल भी गये हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष जायसवाल उर्फ निक्कू पुत्र बृजमोहन निवासी रामकोला रोड़ थाना पड़रौना कोतवाली जनपद कुशीनगर 2. राजेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व. वेद प्रकाश निवासी अलीनगर दिलेजाकपुर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर 3. उमेश ओझा पुत्र नित्यानन्द ओझा निवासी मदरहां थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 4. विपिन पासवान पुत्र अछैबर पासवान निवासी दक्षिणी टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें; आईएमएफ से वित्तीय सहायता मांगेगा श्रीलंका, वित्त मंत्री राजपक्षे राहत पैकेज के लिए भारत रवाना
