लखनऊ: महिला की चेन छीनकर भाग रहे बाइक सवार को राहगीरों ने पकड़ा, पीड़िता ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दुबग्गा चौराहे के पास मंगलवार दोपहर को बाइक सवार युवक ने महिला की चेन छीनकर कर मौके से भागने लगा। शोर-शराबा के बाद राहगीरों ने आरोपी का पीछा कर उसे धर दबोचा। इस दौरान आरोपी के पास पहुंची पीड़िता ने उसे पकड़कर पीटा। बाद में लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस …

लखनऊ। दुबग्गा चौराहे के पास मंगलवार दोपहर को बाइक सवार युवक ने महिला की चेन छीनकर कर मौके से भागने लगा। शोर-शराबा के बाद राहगीरों ने आरोपी का पीछा कर उसे धर दबोचा। इस दौरान आरोपी के पास पहुंची पीड़िता ने उसे पकड़कर पीटा। बाद में लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात डीसीपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि मंगलवार दोपहर बीकेटी निवासी राजकुमार की पत्नी सरिता के साथ दुबग्गा स्थित बेटे के हॉस्टल जा रही थी। चौराहे पर ट्रैफिक होने पर जैसे ही राजकुमार ने बाइक रोकी, एक युवक आया और सरिता के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकला।

इस दौरान सरिता के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दौड़ा लिया। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात टीएसआई आशुतोष पांडे को घटना की सूचना दी। टीएसआई आशुतोष पांडे, कांस्टेबल रविंद्र सिंह और अशोक कुमार ने घेराबंदी कर लुटेरे को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: कहीं चलती बस में लगी आग, तो कहीं धू-धूकर करके जली दुकान, हर ओर मची रही अफरातफरी

संबंधित समाचार