उन्नाव: यूपी चुनाव में जीत के लिए विधायक ने मतदाताओं को दी बधाई
उन्नाव। विकास खंड सभागार में नवनिर्वाचित पुरवा विधायक ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। जिसका संचालन ग्राम विकास अधिकारी पुत्तन लाल पाल ने किया। विधायक अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को अपनी प्रचंड जीत के लिए बधाई दी। मंच पर मौजूद पुरवा ब्लाक प्रमुख सतीश चैधरी एवं सुपुत्र दीपांशु चैधरी ने …
उन्नाव। विकास खंड सभागार में नवनिर्वाचित पुरवा विधायक ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। जिसका संचालन ग्राम विकास अधिकारी पुत्तन लाल पाल ने किया। विधायक अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को अपनी प्रचंड जीत के लिए बधाई दी। मंच पर मौजूद पुरवा ब्लाक प्रमुख सतीश चैधरी एवं सुपुत्र दीपांशु चैधरी ने संयुक्त रुप से विधायक को प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया।
जीतने के बाद विकास खंड पुरवा में प्रथम बार आगमन पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल एवं खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुरवा के सभी ग्राम विकास अधिकारी एवम सभी ग्राम पंचायत अधिकारियो सहित पूरे स्टाफ ने ढोल नगाडों के साथ जहां गुलदस्ते देकर उनका सम्मान किया।
वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उनका रोली चंदन लगाकर जीत की बधाई दी। इसके पश्चात विधायक ने पुरवा ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों की एक बैठक ब्लाक प्रमुख सतीश चैधरी की अध्यक्षता में अलग से की। जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आप सभी लोग सरकार द्वारा संचालित गरीबों के हित में जो योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उनको धरातल पर उतारने का काम करें अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने गरीबों की योजनाओं में रिश्वत लेने या दलाली करने का काम किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वह जेल की सलाखों के पीछे होगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख गोवर्धन पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हिलौली राम नरेश चैधरी, अमित त्रिवेदी व योगेंद्र द्विवेदी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें; बरेली: रशियान डांस कराने वाले होटलों पर कार्रवाई की मांग
