बरेली: होली पर रेलवे की अपील, ट्रेनों पर न फेंके कीचड़ और पत्थर
बरेली, अमृत विचार। होली के मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रेन के गुजरने के दौरान कई बार शरारती तत्व ट्रेनों पर पत्थर से लेकर कीचड़ तक फेंकते हैं। जिसकी वजह से कई बार यात्री घायल हो जाते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने इस संबंध में अपील जारी की है। जिसमें लोगों से ऐसा नहीं करने को …
बरेली, अमृत विचार। होली के मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रेन के गुजरने के दौरान कई बार शरारती तत्व ट्रेनों पर पत्थर से लेकर कीचड़ तक फेंकते हैं। जिसकी वजह से कई बार यात्री घायल हो जाते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने इस संबंध में अपील जारी की है। जिसमें लोगों से ऐसा नहीं करने को कहा गया है।
रेल प्रशासन ने अपील में कहा कि चलती गाड़ी पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेंकें। इससे यात्री और रेलकर्मी घायल हो सकते हैं। स्टेशन एवं गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें। ट्रेन की छत, कप्लिंग या पायदान पर लटक कर यात्रा न करें। स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल का उपयोग करें।
यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य सामग्री स्वीकार न करें, इसमें जहर मिला हो सकता है। यात्रा टिकट के लिए दलालों के चंगुल में न फंसे। यात्रा टिकट हमेशा रेलवे टिकट काउन्टर, आईआरसीटीसी की वेबसाइट या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेन्ट से प्राप्त करें।
बरेली प्रयाग एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़भाड़ होली के चलते बढ़ चुकी है। केवल बरेली जंक्शन पर ही हर रोज 25 से 30 हजार यात्रियों की आवाजाही हो रही है। वहीं दूसरी तरफ यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से ट्रेनों में कनफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। लिहाजा रेल प्रशासन लगातार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगा रहा है। मंगलवार को मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि बरेली जंक्शन से चलने वाली 14308-07-प्रयागराज-बरेली-प्रयागराज और 14236-35 बरेली-वाराणसी-बरेली में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें-
