कानपुर: चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, हैलट में कराया गया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। गजनेर में प्रधानी चुनाव के समय से चली आ रही रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गयी। युवक को गंभीर हालत में कानपुर हैलेट रेफर किया गया। गजनेर के दुआरी गांव में चार भाइयों ने प्रधान के भतीजे के यहां काम करने वाले युवक के सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में …

कानपुर। गजनेर में प्रधानी चुनाव के समय से चली आ रही रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गयी। युवक को गंभीर हालत में कानपुर हैलेट रेफर किया गया। गजनेर के दुआरी गांव में चार भाइयों ने प्रधान के भतीजे के यहां काम करने वाले युवक के सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को कानपुर रेफर किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आरोपितों की तलाश में दो टीमें लगी है। प्रधान शिशुपाल सिंह के भतीजे आशीष की डेयरी में गांव का ही 21 वर्षीय आकांशू काम करता है। शिशुपाल व गोपाल शुक्ला के परिवार के बीच प्रधानी के समय से चुनाव की रंजिश चली आ रही है। मंगलवार को आकांशू डेयरी से लौट रहा था।

रास्ते में उसे गोपाल, उसके भाई रामू, आशीष व गोविंद ने घेर लिया। इसके बाद उसे गाली देने लगे उसने विरोध किया तो पहले हवाई फायर किया इसके बाद सीने में तमंचे से गोली मार दी। आकांशू वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावर वहां से फरार हो गए।

स्वजन तेजी से लेकर उसे जिला अस्पताल गए जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया। डा. श्रीप्रकाश ने बताया कि खून अधिक बह जाने से हालत नाजुक बनी है। वहीं गांव में गजनेर के अलावा अकबरपुर, बरौर, भोगनीपुर व कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया।

सीओ अरूण कुमार भी पहुंचे और स्वजन के अलावा प्रधान पक्ष से जानकारी ली। हमलावरों के घर पुलिस गई पर वह मिले नहीं। सीओ ने बताया कि तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चुनावी रंजिश की बात सामने आई है। दो टीमें आरोपितों की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: भव्य समारोह में दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी, पीएम मोदी के अलावा यह बड़े नेता रहेंगे मौजूद

संबंधित समाचार