आगरा: ‘बुलडोजर बाबा’ का मुस्लिम युवाओं में भी दिखा क्रेज, बनवा रहे हाथ पर टैटू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद योगी का क्रेज जनता के बीच देखने को मिल रहा है। वहीं ताजनगरी के युवाओं में भी बुलडोजर बाबा की दीवानगी देखने को मिल रही है। जिले में मुस्लिम युवक शरीर पर योगी और बुलडोजर का टैटू बनवाकर प्यार जाहिर कर रहे हैं। बता …

आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद योगी का क्रेज जनता के बीच देखने को मिल रहा है। वहीं ताजनगरी के युवाओं में भी बुलडोजर बाबा की दीवानगी देखने को मिल रही है। जिले में मुस्लिम युवक शरीर पर योगी और बुलडोजर का टैटू बनवाकर प्यार जाहिर कर रहे हैं।

बता दें, मुस्लिम युवा  सबसे ज्यादा संख्या में बुलडोजर और योगी के फोटो का टैटू अपने शरीर पर गुदवा रहे हैं। आगरा के हींग की मंडी निवासी मुस्लिम युवा दानिश खान ने बताया कि जो काम पिछले पांच सालों में सीएम योगी ने किया वह किसी सरकार ने नहीं किया है।

टैटू आर्टिस्ट लक्ष्य मदान कहते हैं कि सीएम योगी का टैटू बनवाने लोग बड़ी संख्या में उनके पास पहुंच रहे हैं। पहले लोग पीएम मोदी के टैटू बनवाने आते थे और अब सीएम योगी के टैटू बनवाने की डिमांड बढ़ी हुई है।

पढ़ें- अमेठी: जमीनी विवाद को लेकर पूर्व प्रधान समेत चार की हुई हत्या, ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

संबंधित समाचार