बहराइच: मधुमक्खी के हमले में युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बहराइच। रूपईडीहा के निबिया गांव में मधुमक्खी के झुंड ने युवक पर हमला कर दिया। सीएचसी पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के निबिया गांव में मधुमक्खी के छत्ते लगे हुए हैं। गांव से पड़ोसी गणेशपुर लौकाही निवासी …
बहराइच। रूपईडीहा के निबिया गांव में मधुमक्खी के झुंड ने युवक पर हमला कर दिया। सीएचसी पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के निबिया गांव में मधुमक्खी के छत्ते लगे हुए हैं। गांव से पड़ोसी गणेशपुर लौकाही निवासी हसनू निकल रहा था। मधुमक्खी ने हसनू पर डंक मारना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों ने मुंह और नाक पर अधिक की संख्या में डंक मारी। जिससे युवक घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के लिए रूपईडीहा पीएचसी भेजा गया। यहां से सीएचसी चरदा रेफर किया गया। यहां पर इलाज शुरू होते ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर डी रंजन ने बताया कि मधुमक्खी के डंक मारने श्वसन क्रिया में बाधा आई और हार्ट अटैक से युवक की मौत हो गई।
पढ़ें-वैष्णव ने कांग्रेस और माकपा पर कसा तंज- दिल्ली में दोस्ती, केरल में कुश्ती
