अयोध्या: जिला जज ने लीगल एड क्लीनिक का किया उद्घाटन, अब मिलेगी मुफ्त विधिक सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुधवार को यहां कचहरी परिसर में निशुल्क विधिक सहायता के लिए लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। जिला जज वीर नायक सिंह ने इसका उद्घाटन किया। सिंह ने बताया कि लीगल ऐड क्लीनिक का उद्देश्य सभी को निःशुल्क विधिक सहायता देना है। …

अयोध्या। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुधवार को यहां कचहरी परिसर में निशुल्क विधिक सहायता के लिए लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। जिला जज वीर नायक सिंह ने इसका उद्घाटन किया।

सिंह ने बताया कि लीगल ऐड क्लीनिक का उद्देश्य सभी को निःशुल्क विधिक सहायता देना है। लीगल एड क्लीनिक द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, स्त्री, बालक, मानसिक रुप से अस्वस्थ एवं जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है उनको निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया विधिक सहायता केन्द्र का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। यदि किसी व्यक्ति को न्यायिक प्रशासनिक व पुलिस से संबंधित किसी स्तर पर सहायता चाहिए तो लीगल ऐड क्लीनिक में नियुक्त पराविधिक स्वयं सेवक और नामिका अधिवक्ता के द्वारा निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकता है।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी पूजा सिंह अपर जनपद न्यायाधीश, अमित कुमार पाण्डेय अपर जनपद न्यायाधीश, शैलेन्द्र सिंह यादव अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी, कुलदीप सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राम कुमार शुक्ला उपजिलाधिकारी और राज कुमार पाण्डेय तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।

पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर: तांत्रिक ने कहा बलि से होगे देवता खुश, शादी के लिए परेशान युवक ने की नरबलि की तैयारी

संबंधित समाचार