बुलंदशहर: थाने में महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों का किया घेराव
बुलंदशहर। जिले के सलेमपुर थाने की पुलिस को महिलाओं से अशिष्टता करना भारी पड़ गया। बहुत सी महिलांए थाने पहुंची और उन्होंने पुलिसकर्मियों का घेराव कर लिया। अशिष्टता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने थाने के बाहर हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके …
बुलंदशहर। जिले के सलेमपुर थाने की पुलिस को महिलाओं से अशिष्टता करना भारी पड़ गया। बहुत सी महिलांए थाने पहुंची और उन्होंने पुलिसकर्मियों का घेराव कर लिया। अशिष्टता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने थाने के बाहर हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझाना शुरू कर दिया। लेकिन महिलाओं ने कड़ी कार्रवाई की बात कहते हुए हंगामा जारी रखा।
सूचना मिलने पर मौके पर SO शिकारपुर और SDM भी मौके पर पहुंचे। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कहकर महिलाओं को शांत कराया। केस मंगलवार देर शाम का है।
बता दें कि सलेमपुर थाना इलाके के एक गांव की दलित युवती कोर्ट मैरिज कर थाने पहुंची थी। आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने युवती के परिजनों से अशिष्टता की। जिसे लेकर महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। परिजनों ने थाने में पहुंचकर किया हंगामा।
SSP सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-दक्षिण कोरिया का दावा, उत्तर कोरिया ने एक बार फिर किया हथियारों का प्रक्षेपण, हाथ लगी असफलता
