अयोध्या: विद्युत कर्मचारियों को खतरों के बीच करना पड़ रहा काम, शौचालय तक की नहीं व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। समस्याओं से घिरे इस उपकेंद्र में कर्मचारियों को खतरों के बीच काम करना पड़ रहा है, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को हमेशा खौफ बना रहता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को समस्याओं से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। बताते चलें कि विद्युत …

अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। समस्याओं से घिरे इस उपकेंद्र में कर्मचारियों को खतरों के बीच काम करना पड़ रहा है, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को हमेशा खौफ बना रहता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को समस्याओं से निजात नहीं दिला पा रहे हैं।

बताते चलें कि विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के भवन का निर्माण 1998 में हुआ था। तब से आज तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ, जिससे कर्मचारियों को बाहर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी तो बरसात के मौसम में होती है। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात दर्जनभर कर्मचारियों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। विद्युत उपकेंद्र के चारों तरफ जलभराव व बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं।

उपकेंद्र पर दिन में करीब एक दर्जन कर्मचारी व रात में अवर अभियंता समेत एक एसएसओ व सहायक ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसी स्थिति में शौचालय न होने पर कर्मचारियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रंगाई-पुताई न होने के कारण भवन भी बदहाल हो गया है।

एसएसओ एसपी सिंह व वीपी सिंह ने बताया कि रंगाई पुताई के बारे में तो जानकारी नहीं है, लेकिन शौचालय की बात अधिकारियों के संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि सुधार के लिए डिमांड भेजी गई है।

यह भी पढ़े-अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले मामले में CBI ने शशिकांत शर्मा पर आरोप पत्र दाखिल किया

संबंधित समाचार