मुरादाबाद : पेटीएम खाता अनलॉक कराने को साइबर सेल से मांगी एनओसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पेटीएम के सिस्टम में तकनीकी खामी का खामियाजा एक शिक्षक को भुगतना पड़ रहा है। इस खामी की वजह से एक तरफ जहां शिक्षक के खाते से 17 हजार 985 रुपये कट गए, वहीं अब इन रुपयों की वापसी के लिए पेटीएम बैंक ने पीड़ित से ही पुलिस की एनओसी मांगी है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पेटीएम के सिस्टम में तकनीकी खामी का खामियाजा एक शिक्षक को भुगतना पड़ रहा है। इस खामी की वजह से एक तरफ जहां शिक्षक के खाते से 17 हजार 985 रुपये कट गए, वहीं अब इन रुपयों की वापसी के लिए पेटीएम बैंक ने पीड़ित से ही पुलिस की एनओसी मांगी है। परेशान होकर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में रहने वाले पीड़ित प्रवीण कुमार ने बताया कि वह शिक्षक हैं। तीन मार्च को उन्होंने अपने पेटीएम पोस्टपेड का बिल 8992 रुपये का भुगतान करने का प्रयास किया था। उस समय किसी तकनीकी खामी की वजह से भुगतान नहीं हो पाया। ऐसे में उन्होंने दोबारा कोशिश की, लेकिन यह प्रयास भी असफल रहा।

वहीं जब तीसरा प्रयास किया तो भुगतान तो हो गया, लेकिन पूर्व में किए गए दोनों ट्रांजेक्शन के 17 हजार 985 रुपये भी उनके आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट से कट गए। जबकि इन दोनों भुगतान का ब्यौरा उनके पेटीएम एकाउंट के ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में नहीं दिख रहा है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने तत्काल कस्टमर केयर में फोन कर शिकायत दर्ज कराई और कस्टमर केयर के ही आश्वासन पर तीन दिन तक रकम वापसी का इंतजार किया।

बावजूद इसके जब उनके खाते में रकम वापस नहीं आई तो उन्होंने दोबारा शिकायत की, लेकिन इस बार पेटीएम बैंक प्रबंधन ने उनका एकाउंट ही ब्लाक कर दिया। पूछने पर बताया कि अब पुलिस की एनओसी के बाद ही एकाउंट दोबारा से शुरू होगा। पीड़ित ने अकाउंट हैक होने का संदेह जाहिर करते हुए साइबर सेल को टोल फ्री नंबर पर सूचना दी। साथ ही एसएसपी बबलू कुमार से मिलकर शिकायती पत्र दिया है। एसएसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :- जमकर खेलें होली, मिलावटी और हानिकारक रसायनयुक्त रंगों से करें परहेज

संबंधित समाचार