रायबरेली: सात दिन चलेगा स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने 21 मार्च से 27 मार्च 2022 तक स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए सीएमओ, डीडीओ, बीएसए, डीआईओएस, डीपीओ, डीपीआरओ सहित समस्त ईओं व बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है। इस अभियान में लक्ष्य समूह के सभी …

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने 21 मार्च से 27 मार्च 2022 तक स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए सीएमओ, डीडीओ, बीएसए, डीआईओएस, डीपीओ, डीपीआरओ सहित समस्त ईओं व बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है।

इस अभियान में लक्ष्य समूह के सभी बच्चों की ऊँचाई और वजन मापने पर विशेष जोर दिया गया है। उक्त अभियान में लक्ष्य समूह के लाभार्थियों के के वजन व लम्बाई की माप आंगनबाड़ी केन्द्र के भौगोलिक सीमा में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा किया जाना है। आगंनबाड़ी केन्द्र की सीमा के बाहर के लाभार्थियों के वजन व लम्बाई की माप विभिन्न एजेंसियों जैसे एनजीओ, लायंस क्लब, रोटरी कल्ब, आवासीय कल्याण संघ, भारतीय चिकित्सा संघ, बाल चिकित्सा संघ, नियोक्ता संघ, स्कूल शिक्षक, युवा कल्ब आदि द्वारा लक्ष्य समूह के लाभार्थियों के वजन व लम्बाई की माप किया जायेगा।

पोषण के विषय में जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाते हुए बच्चों के पोषण सुधार हेतु व्यवहार परिवर्तन करते हुए पोषण के अभियान को जन आन्दोलन बनाने की दिशा में प्रत्येक आंगनाबाड़ी केन्द्र, पंचायत, स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विशेष कैम्प का आयोजन करते हुए ‘‘स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा’’ आयोजित किये जायेंगे। आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य 0-6 वर्ष तके के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, स्वस्थ्य का बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण को भावनात्मक स्तर से जोड़ना तथा समुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : रेलवे ने एक दिन में बिना टिकट यात्रियों से वसूले 37 लाख रुपये

संबंधित समाचार