बरेली: एडीजी कार्यालय में पुलिस अफसरों ने खेली होली
बरेली, अमृत विचार। एडीजी जोन कार्यालय परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। इस मौके पर एडीजी राजकुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी मतभेद भूलाकर गले लगाने की बात कही। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी आपसी रिश्तों को और …
बरेली, अमृत विचार। एडीजी जोन कार्यालय परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। इस मौके पर एडीजी राजकुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी मतभेद भूलाकर गले लगाने की बात कही।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी आपसी रिश्तों को और मजबूत करने को कहा। एसपीआर यमुना प्रसाद ने एसएसपी के कार्यों की प्रशंसा की। उनके कार्यकाल में अब तक हुए खुलासों पर उन्हें बधाई दी। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल, एसपी सिटी रविन्द्र कुमार, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, एसपी क्राइम मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अफसर भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें-
बरेली: ट्रेन में मेडिकल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत, सिटी स्टेशन पहुंचते ही आरोपी गिरफ्तार
