बरेली: घरेलू कलह के चलते मैकेनिक की पत्नी ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते  मैकेनिक की पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव घर के एक कमरे में लटका मिला। परिवार वाले महिला के अवसाद में होने की बात कह रहे हैं। मायके वालों के पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ। करीब 35 साल की फरहा बारादरी थाना क्षेत्र के …

बरेली, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते  मैकेनिक की पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव घर के एक कमरे में लटका मिला। परिवार वाले महिला के अवसाद में होने की बात कह रहे हैं। मायके वालों के पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ।

करीब 35 साल की फरहा बारादरी थाना क्षेत्र के कांकर टोला की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि फरहा का पति फहीम बाइक मैकेनिक का काम करता है। आए दिन घर में विवाद होता रहता था। इसकी वजह से फरहा अवसाद का शिकार हो गई थी। मंगलवार देर रात जब बेटियां कमरे में पहुंची तो फरहा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

शव देखकर बेटियां चीखने लगीं तो परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि परिजनों की ओर से किसी तरह का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।

फरहा मूलरूप से बदायूं की रहने वाली थी। बचपन में उसे माता-पिता ने रिश्तेदारों को सौंप दिया था। उस शादी भी रिश्तेदारों ने ही की थी। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि मंगलवार दोपहर अचानक फरहा की हालत बिगड़ गई थी। इससे उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर फराह के मायके वाले वहां पहुंचे तो ससुराल से झड़प हो गई, जिससे जमकर हंगामा हुआ। उसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ठोस केमिकल युक्त रंग त्वचा को कर देंगे बेरंग

संबंधित समाचार