आगरा: होली पर शुरू हुआ चेकिंग अभियान, 6 किलो गांजा और चरस के साथ 10 गिरफ्तार
आगरा। होली के त्योहार होने की वजह से शहर में दर्जनों लोग नशीले पदार्थ की खुलेआम बिक्री कर रहे हैं। वहीं नशीले पदार्थ बेचते हुए कुछ लोगों का वीडियो किसी ने बना लिया और एसएसपी को भेज दिया। वीडियो मिलते ही एसएसपी चेकिंग शुरू करवा दी। उन्होंने वीडियो सभी थानों में दे दी। शहर भर …
आगरा। होली के त्योहार होने की वजह से शहर में दर्जनों लोग नशीले पदार्थ की खुलेआम बिक्री कर रहे हैं। वहीं नशीले पदार्थ बेचते हुए कुछ लोगों का वीडियो किसी ने बना लिया और एसएसपी को भेज दिया। वीडियो मिलते ही एसएसपी चेकिंग शुरू करवा दी। उन्होंने वीडियो सभी थानों में दे दी। शहर भर में अभियान चलाया गया और 10 लोगों को नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए पकड़ लिया।
सभी तिराहे-चौराहों पर पुलिस तैनात थी। संदिग्ध लोगों की भी चैकिंग की गई। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शहर में नशीले पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग की गई। अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इनसे 6.200 किलो गांजा बरामद हुआ है। हरीपर्वत क्षेत्र में पकड़े गए राजेंद्र से 3.5 किलो चरस बरामद हुआ है। नशीले पदार्थ की बिक्री रोकने के लिए चेकिंग जारी थी।
पढ़ें- भाजपा का नया फॉर्मूला, हारे हुए मंत्रियों को नहीं बनाया जाएगा विधान परिषद का उम्मीदवार
