बहराइच: होली को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन, सिर्फ रोडवेज बस ही जा सकेंगी बस अड्डे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। होली पर्व पर जाम की समस्या से नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि गोंडा मार्ग पर स्थित शिव नगर तिराहा से किसी भी भारी वाहनों का प्रवेश शहर के डिगिहा में नहीं दिया जाएगा। सभी को पुलिस लाइन से …

बहराइच। होली पर्व पर जाम की समस्या से नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि गोंडा मार्ग पर स्थित शिव नगर तिराहा से किसी भी भारी वाहनों का प्रवेश शहर के डिगिहा में नहीं दिया जाएगा।

सभी को पुलिस लाइन से होकर लखनऊ की ओर जाना होगा। इसी तरह डिगिहा से गुरुनानक चौक, अग्रसेन चौक से छावनी चौराहा, छावनी चौराहा से घंटाघर मार्ग से भारी वाहन के साथ कमर्शियल, ई-रिक्शा और आटो को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहन को स्टेशन रोड से डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शहर के झिंगहा घाट मोड़ से नगर में भारी वाहन और टैक्टर ट्राली को प्रवेश नहीं मिलेगा। चांदपुरा चौराहा की तरफ से घंटाघर चौक की तरफ कोई भी कामर्शियल वाहन को प्रवेश नहीं करेगा। तिकोनी बाग चौराहा की तरफ से रोडवेज बस अड्डे को सिर्फ रोडवेज बस को छोड़कर अन्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जिले के वाहन चालक ध्यान दें। साथ ही यातायात पुलिस नियमों का पालन कराए।

पढ़ें-रहमतों की रात है शब-ए-बरात, इबादत में गुजरेगी रात

संबंधित समाचार