गौतम बुद्ध नगर: गौ तस्कर का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार, बैग में मिले औजार
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश शेखर उसी गैंग का सदस्य है जिसे नोएडा पुलिस ने फरवरी में पकड़ा था। उस समय तीन गौ तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। उनसे पूछताछ के बाद ही शेखर का नाम सामने आया था। सुबह मिले सर्विलांस इनपुट के आधार पर गौ तस्कर गैंग के …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश शेखर उसी गैंग का सदस्य है जिसे नोएडा पुलिस ने फरवरी में पकड़ा था। उस समय तीन गौ तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। उनसे पूछताछ के बाद ही शेखर का नाम सामने आया था। सुबह मिले सर्विलांस इनपुट के आधार पर गौ तस्कर गैंग के चौथे साथी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि एनकाउंटर के दौरान इसका एक साथी साजिद मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम सजिद की तलाश में कांबिंग आपरेशन चला रही है।
गौ हत्या करने के औजार मिले
इनामी बदमाश शेखर के पास से एक बैग भी मिला है। इसमें वहीं औजार मिले है जिनसे गौ हत्या की जाती है। पुलिस पूछताछ के जरिए पता लगा रही है कि ये गौवंश लाते कहा से थे। इनका नेटवर्क क्या है। क्योंकि 6 फरवरी को जो तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए उनके पास से करीब 600 किलो मांस मिला था। उसे ये गाजीपुर मंडी बेचने जा रहे थे।
सूत्रों से पता चला है कि इनका काम अब भी चल रहा था। ऐसे में पुलिस सप्लायर से लेकर बेचने वाले तक कि जल्द ही बड़ी कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान शेखर बेटा फूलचन्द निवासी अशोक नगर,थाना कोतवाली देहात जिला हापुड़ हुई है। उसके पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में इसका इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़े-मिजोरम में स्कूल, कॉलेजों को खोलने की मिली अनुमति
