कन्नौज: राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, भजनों और गीतों पर झूमें भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। राधाकृष्ण मंदिर में फाग गीतों के साथ भक्तों ने होलीगीत गाते हुए श्रीकृष्ण होली उत्सव मनाया गया। सुबह से ही राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पहले मंदिर की महाआरती में शामिल हुए और फिर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े होली गीत गाये गए। फागोत्सव की धूम जोरो-शोरो से मची हुई है। गुरुवार की सुबह …

कन्नौज। राधाकृष्ण मंदिर में फाग गीतों के साथ भक्तों ने होलीगीत गाते हुए श्रीकृष्ण होली उत्सव मनाया गया। सुबह से ही राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पहले मंदिर की महाआरती में शामिल हुए और फिर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े होली गीत गाये गए। फागोत्सव की धूम जोरो-शोरो से मची हुई है।

गुरुवार की सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर महाआरती में शामिल होकर होली के शुभ दिन की शुरूआत की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी मिलकर फाग भजनों व गीतों को गाया।

श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर गुलाल और पुष्पवर्षा कर फाग उत्सव मनाया। भक्तों ने भक्ति रस में सराबोर होकर श्रद्धाभाव से भजन में लीन हो गये और यह सिलसिला कई घंटों तक चलता रहा।

पढ़ें- मुरादाबाद : होली पर शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, इस तरह गुजारे जाएंगे भारी वाहन

संबंधित समाचार