वन मोटो इंडिया का रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से ‘मोटर बीमा’ को लेकर समझौता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता वन मोटो इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने ग्राहकों को मोटर बीमा मुहैया कराने के लिए रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर – बायका, इलेक्टा और कम्यूटा पेश किए हैं। कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी से ग्राहक आसानी से मोटर …

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता वन मोटो इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने ग्राहकों को मोटर बीमा मुहैया कराने के लिए रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर – बायका, इलेक्टा और कम्यूटा पेश किए हैं। कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी से ग्राहक आसानी से मोटर बीमा संबंधी सेवाएं पा सकेंगे। वन मोटो इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन और बिक्री) आदित्य रेड्डी ने कहा कि कंपनी अपनी सेवाओं और उत्पाद पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रही है।

 

यह भी पढ़ें- 

कांग्रेस ने पांच राज्यों में हार के बाद पांच नेताओं को आकलन का सौंपा जिम्मा

संबंधित समाचार