अमेठी: होली के पर्व पर जनपद वासियों को डीएम/एसपी ने दी बधाई
अमेठी। रगों के पर्व होली पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जनपद वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए रंग बिरंगी होली प्रेम और भाई चारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होने कहा कि उत्साह से भरा ये त्योहार हमारे लिये एक-दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाती है। यह त्योहार लोगों में प्रेम …
अमेठी। रगों के पर्व होली पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जनपद वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए रंग बिरंगी होली प्रेम और भाई चारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होने कहा कि उत्साह से भरा ये त्योहार हमारे लिये एक-दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाती है।
यह त्योहार लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करता है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें। कोई भी व्यक्ति या वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को अघात पहंचें और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने होली त्योहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर ने भी जनपदवासियों को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली यानि रंगों का त्योहार, प्यार का त्योहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये।
यह भी पढ़े-प्रमोद सावंत ने मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
