दिल्ली सरकार ने दिल्ली दंगों में मारे गए IB कर्मचारी अंकित शर्मा के भाई को दी नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में साल 2020 में हुए सांप्रदायिक दंगों में बड़ी संख्‍या में लोगों की जान गई थी। दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्‍यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की निर्मम हत्‍या कर दी थी। केजरीवाल सरकार ने अब उनके भाई अंकुर शर्मा को शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दी है। दिल्ली हिंसा में …

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में साल 2020 में हुए सांप्रदायिक दंगों में बड़ी संख्‍या में लोगों की जान गई थी। दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्‍यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की निर्मम हत्‍या कर दी थी। केजरीवाल सरकार ने अब उनके भाई अंकुर शर्मा को शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दी है।

बताते चलें कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 17 मार्च को उनके परिवार को सरकारी नौकरी का सर्टिफिकेट सौंपा। मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने पिछले साल परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि का चेक भी दिया था । दिल्‍ली सरकार ने अब उनके भाई अंकुर शर्मा को शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दी है। मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा कि इंंसान की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, मगर सरकारी नौकरी व सहायता राशि से परिवार को बल मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस ने पांच राज्यों में हार के बाद पांच नेताओं को आकलन का सौंपा जिम्मा

संबंधित समाचार