वायरल पोस्ट: सपा में रार से जुड़ी एक और पोस्ट वायरल, खलबली
अमृत विचार, पीलीभीत। विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी में खुलकर सामने आई रार थमने का नाम नहीं ले रही है। एक दिन पहले जिलाध्यक्ष को बदलने की मांग से जुड़ी पोस्ट की गई थी। यह मामला थम नहीं सका था कि दूसरे ही दिन एक और पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। …
अमृत विचार, पीलीभीत। विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी में खुलकर सामने आई रार थमने का नाम नहीं ले रही है। एक दिन पहले जिलाध्यक्ष को बदलने की मांग से जुड़ी पोस्ट की गई थी। यह मामला थम नहीं सका था कि दूसरे ही दिन एक और पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। जिसमें शहर कमेटी के एक पद पर हुए मनोनयन को लेकर रकम वसूली तक के गंभीर आरोप लगा दिए गए। सपा के ही एक नेता की ओर से पोस्ट किए जाने से मामला सुर्खियां बना रहा।

तराई की चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हार गए। शहर सीट पर जरूर भाजपा से कांटे की टक्कर रही, लेकिन अन्य तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कराई। जिसके बाद से ही हार पर मंथन के बीच समाजवादी पार्टी में रार बढ़ गई। एक दिग्गज नेता और एक बड़े पदाधिकारी के बीच गुटबाजी तेज है। जिसका असर सबसे पहले मतगणना के बाद हुई पूर्व मंत्री की प्रेसवार्ता में दिखा था। उसके बाद सोशल मीडिया पर भी छा गया। एक दिन पहले सपा नेता प्रशांत रवि की ओर से जिलाध्यक्ष बदलने की पोस्ट वायरल हुई थी। अब एक नई पोस्ट कर दी गई है। जिसमें शहर कमेटी में जिम्मेदार पद पर मनोनयन को लेकर रकम वसूली के भी आरोप लगा दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें-
