हरदोई: बाइक की टक्कर से घायल छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्र का छात्र अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक ने उसे टक्कर मार कर जख्मी कर दिया। छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते है कि सुरसा थाने के चन्दनखेड़ा मजरा बड़ौआ …
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्र का छात्र अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक ने उसे टक्कर मार कर जख्मी कर दिया। छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते है कि सुरसा थाने के चन्दनखेड़ा मजरा बड़ौआ निवासी सुभाष मज़दूरी करता है।
उसके एक बेटी और तीन बेटे है। 5 वर्षीय बेटा विवेक आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। बुधवार की सुबह वह अपने घर के बाहर संतरहा पुलिया के पास खेल रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोररदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र विवेक जख्मी हो गया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक चला रहा युवक नशे की हालत में था।
हादसे के बाद वह बाइक छोड़ कर फरार हो गया। हादसे का पता होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ज़ख्मी विवेक को सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे हरदोई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। वहां कुछ देर तक चले इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्ज़े में ले लिया है। छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: गोरक्षपीठ में कार्यवाहक सीएम योगी का हुआ अभिनंदन, फूलों से सजाया गया मंदिर
