जेलेंस्की ने जर्मनी पर लगाया आरोप, बोले- यूक्रेन की सुरक्षा से अधिक अपनी अर्थव्यवस्था को दे रहा प्राथमिकता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्लिन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जर्मनी पर आरोप लगाया है कि वह रूसी आक्रमण के बाद उसकी (यूक्रेन की) सुरक्षा से अधिक अपनी अर्थव्यवस्था को तरजीह दे रहा है। जर्मनी की संसद में बृहस्पतिवार को अपने संबोधन में जेलेंस्की ने रूस से प्राकृतिक गैस लाने को लेकर नोर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन के लिए जर्मन …

बर्लिन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जर्मनी पर आरोप लगाया है कि वह रूसी आक्रमण के बाद उसकी (यूक्रेन की) सुरक्षा से अधिक अपनी अर्थव्यवस्था को तरजीह दे रहा है। जर्मनी की संसद में बृहस्पतिवार को अपने संबोधन में जेलेंस्की ने रूस से प्राकृतिक गैस लाने को लेकर नोर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन के लिए जर्मन सरकार के समर्थन की आलोचना की।

यूक्रेन और अन्य देशों ने इस परियोजना का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि इससे कीव और यूरोप की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि जर्मनी रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने से बच रहा है क्योंकि उसे आशंका है कि इससे उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोप को विभाजित करने वाली नयी दीवार नहीं खड़ी करने की जर्मनी से अपील करते हुए अपने देश (यूक्रेन) के लिए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ की सदस्यता का समर्थन करने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें:- कोलंबो पोर्ट सिटी प्रोजेक्ट में भारतीय निवेशकों को लुभाने में जुटा श्रीलंका

संबंधित समाचार