मुरादाबाद : पति की हत्या कर थाने पहुंची महिला, जीजा से अवैध संबंधों के चलते दिया घटना को अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। होली के दिन कटघर थाना क्षेत्र में महिला ने पति की हत्या कर दी। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला के मुंह से पति की हत्या की बात सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। जानकारी पाकर सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम …

मुरादाबाद,अमृत विचार। होली के दिन कटघर थाना क्षेत्र में महिला ने पति की हत्या कर दी। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला के मुंह से पति की हत्या की बात सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। जानकारी पाकर सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम बुला का साक्ष्य एकत्र कराए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मूल रूप से मैनाठेर क्षेत्र के गांव बग्गी गोवर्धनपुर निवासी 32 वर्षीय रवि पुत्र लल्लू सिंह पीतल फर्म में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी क्रांति के अलावा 4 वर्षीय बेटी सिद्धि है। बड़े भाई राजपाल सिंह ने बताया कि रवि एक साल से कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी में किराए का कमरा लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी क्रांति के कांठ थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने बहनोई से अवैध संबंध थे।

रवि इसका विरोध करता था, इसी के चलते क्रांति ने शुक्रवार सुबह पति की अपनी मासूम बेटी के सामने ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। पति को मौत के घाट उतारने के बाद क्रांति सीधे पुलिस चौकी पहुंची और अपना गुनाह कबूल किया। उसकी बात सुनते ही पुलिस भी सन्न रह गई।

इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा महिला को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां रवि का रक्तरंजित शव कमरे में पड़ा था। कमरे का पूरा फर्श खून से तरबतर था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही जानकारी मिलते ही सीओ कटघर आशुतोष तिवारी तत्काल मकर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कराएं इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया रवि के रोते बिलखते परिजन तत्काल थाने पहुंच गए। मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर क्रांति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार