मुरादाबाद : सड़क पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुर कलां के समीप दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 37 वर्षीय युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से भी शव की शिनाख्त कराने का …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुर कलां के समीप दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 37 वर्षीय युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से भी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

शनिवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए जानकारी पाकर परिजन थाने पहुंचे और मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार पुत्र स्व. प्रेमपाल सिंह निवासी नकटपुरी खुर्द के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पति की हत्या कर थाने पहुंची महिला, जीजा से अवैध संबंधों के चलते दिया घटना को अंजाम

संबंधित समाचार