Punjab में मान के 10 मंत्रियों को राज्यपाल पुरोहित ने दिलाई शपथ, दोपहर 2 बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक
चंडीगढ़। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। बड़ी खबर यह है कि कैबिनेट की पहली बैठक दोपहर दो बजे होगी। पंजाब में आज भगवंत मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया है। मान कैबिनेट में कुल 10 मंत्री शामिल हुए हैं। चंडीगढ़ में हुए इस …
चंडीगढ़। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। बड़ी खबर यह है कि कैबिनेट की पहली बैठक दोपहर दो बजे होगी। पंजाब में आज भगवंत मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया है। मान कैबिनेट में कुल 10 मंत्री शामिल हुए हैं। चंडीगढ़ में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। बता दें की कैबिनेट की पहली बैठक दोपहर दो बजे होगी, जिसमें सरकार कोई बड़ा फैसला भी ले सकती है।
इन 10 मंत्रियों ने ली शपथ
1- हरपाल सिंह चीमा
2- डॉक्टर बलजीत कौर
3- हरभजन सिंह ईटीओ
4- डॉक्टर विजय सिंगला
5- लालचंद कटारूचक्क
6- गुरमीत सिंह मीत हेयर
7- हरजोत सिंह बैंस
8- लालजीत भुल्लर
9- ब्रह्मशंकर जिम्पा
10-कुलदीप सिंह धालीवाल
ये भी पढ़ें-
यूपी में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी में हो सकती है ओपी राजभर की वापसी
