बहराइच: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के निकट बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली में शनिवार को भिंड़त हो गई। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के धवरिया निवासी रफीक (27) पुत्र जान मोहम्मद शनिवार सुबह बाइक से जरवल कस्बा की …

बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के निकट बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली में शनिवार को भिंड़त हो गई। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के धवरिया निवासी रफीक (27) पुत्र जान मोहम्मद शनिवार सुबह बाइक से जरवल कस्बा की ओर जा रहे थे। लखनऊ बहराइच मार्ग पर ईंट भट्ठे के निकट बाइक सवार युवक पहुंचा। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिंड़त हो गई।

हादसे में रफीक के सिर में गंभीर चोट आई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

पढ़ें-लखनऊ: भाजपा मंत्री, महानगर अध्यक्ष, सहित वरिष्ठ नेताओं ने देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’

संबंधित समाचार