बहराइच: पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लोनियनपुरवा पाठक पुरवा गांव निवासी महिला ने घर के निकट पेड़ के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम लोनियन पुरवा पाठक पुरवा गांव की 30 साल की निवासी फूलमती पत्नी कुंज बिहारी ने शनिवार सुबह घर …

बहराइच। लोनियनपुरवा पाठक पुरवा गांव निवासी महिला ने घर के निकट पेड़ के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम लोनियन पुरवा पाठक पुरवा गांव की 30 साल की निवासी फूलमती पत्नी कुंज बिहारी ने शनिवार सुबह घर में विवाद किया। इसके बाद महिला ने घर के निकट स्थित पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

काफी देर बाद परिवार के लोगों को जानकारी हुई। सभी ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक 10 वर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी। मृतक महिला के दो बच्चे हैं।

थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें- हरदोई: कांशीराम कॉलोनी में मचा कोहराम, गला घोंटकर महिला को सुलाया मौत की नींद

संबंधित समाचार