बरेली: होली खेलकर लौट रहे बाइक सवार दो भाईयों की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/देवरनिया। होली पर शुक्रवार को दो घरों की खुशियां मातम में बदल गईं। ननिहाल से होली खेलकर लौट रहे दो बाइक सवार चचरे-तहरे भाईयों को नशे मे धुत मारुति वैन के चालक ने रौंद दिया। जिससे दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वैन मे सवार चालक व अन्य लोग …

बरेली/देवरनिया। होली पर शुक्रवार को दो घरों की खुशियां मातम में बदल गईं। ननिहाल से होली खेलकर लौट रहे दो बाइक सवार चचरे-तहरे भाईयों को नशे मे धुत मारुति वैन के चालक ने रौंद दिया। जिससे दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वैन मे सवार चालक व अन्य लोग मौके से भाग निकले लेकिन वैन को कब्जे मे ले लिया गया है। बता दें देवरनिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगना निवासी एवरन का 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार अपने चाचा के यहां इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव बैकरन नन्द्रा आया हुआ था।

शुक्रवार को होली वाले दिन रामेन्द्र गंगवार अपने चचरे भाई अमित कुमार को साथ लेकर बाइक से अपनी ननिहाल गांव रोहला व यहां से दोस्त के यहां गांव वसुधरन जागीर से होली खेलने गये थे। दोनों भाई बाइक से होली खेलकर वापस लौट रहे थे तभी देवरनिया कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इटौआ-वसुधरन रोड पर गांव कमालपुर के पास सामने से तेज गति से आती मारुति वैन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाईयों की‌ मौके पर ही मौत हो गयी।

बता दें मारुति वैन मे चालक समेत चार लोग सवार थे जो नशे मे धुत थे। हादसे के बाद चारों वैन छोडकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारुति वैन व बाइक को कब्जे मे ले लिया है। वहीं दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें अमित कुमार व रामेन्द्र गंगवार इन्टर के छात्र थे। दोनों बरेली के सेक्रेड हार्ट स्कूल मे पढते थे।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: होली के दिन 45 वर्षीय व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार