हरदोई: करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अपने जानवरों के लिए खेत पर चारा लेने गए किसान की अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत पर हुए हादसे का पता होते ही वहां खेतों पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताते है कि पाली थाने के भागलपुर निवासी 38 साल के रामजी दीक्षित पुत्र …

हरदोई। अपने जानवरों के लिए खेत पर चारा लेने गए किसान की अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत पर हुए हादसे का पता होते ही वहां खेतों पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

बताते है कि पाली थाने के भागलपुर निवासी 38 साल के रामजी दीक्षित पुत्र बाबू राम दीक्षित शनिवार की सुबह अपने जानवरों के लिए खेत पर चारा लेने गया हुआ था। इसी बीच वहां खेत में लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से किसान रामजी की मौत हो गई।

खेती-किसानी का काम करने वाले रामजी अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ हंसी-खुशी ज़िंदगी बसर कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

पढ़ें- मुरादाबाद: होली की खुशियां मातम में बदलीं, 2 बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

संबंधित समाचार