UP MLC Election 2022: भाजपा और सपा ने मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार, बसपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों का हो रहा इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अयोध्या-अंबेडकरनगर स्थानीय प्राधिकारी से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दोनों दलों की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद विधान परिषद को लेकर सियासी गुणा गणित भी बैठाई जानी शुरू …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अयोध्या-अंबेडकरनगर स्थानीय प्राधिकारी से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दोनों दलों की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद विधान परिषद को लेकर सियासी गुणा गणित भी बैठाई जानी शुरू कर दी है। हालांकि अभी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।

समाजवादी पार्टी से घोषित प्रत्याशी निवर्तमान एमएलसी हीरालाल यादव 1994 में फैजाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा हीरालाल यादव दो बार अंबेडकरनगर सपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। 2016 में हीरालाल यादव फैजाबाद-अम्बेडकरनगर स्थानीय प्राधिकारी से एमएलसी चुने गए। 7 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। अब फिर सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

वहीं भाजपा से शनिवार को जारी लिस्ट में अंबेडकर नगर के पूर्व सांसद हरिओम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। हरिओम पांडेय ग्रामर्षि पीजी कॉलेज समेत दर्जन भर स्कूलों के प्रबंधक हैं। 2012 में हरिओम पांडेय अम्बेडकरनगर संसदीय सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद 2017 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब इस बार उन्हें फैजाबाद-अम्बेडकरनगर स्थानीय प्राधिकारी से एमएलसी पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

पढ़ें- गाजियाबाद: बेटा-बहू ने पिता को कई दिनों तक रखा भूखा-प्यासा, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार