पंजाब के युवाओं को आप सरकार का गिफ्ट, पहली कैबिनेट बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरियों पर लगी मुहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। मान के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं के बीच बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने का वादा किया था। पंजाब के सरकारी विभाग में रिक्त 25000 सरकारी नौकरियों पर मुहर लगाई गई है। इसमें पुलिस …

पंजाब। पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। मान के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं के बीच बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने का वादा किया था। पंजाब के सरकारी विभाग में रिक्त 25000 सरकारी नौकरियों पर मुहर लगाई गई है। इसमें पुलिस महकमे के लिए 10 हजार पद शामिल हैं, जबकि 15 हजार अलग-अलग विभाग के लिए होंगी।

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक एक महीने में ये नौकरियां निकाली जाएंगी। पंजाब में AAP के अन्य चुनावी वादों में, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार करने, रोजगार के अवसर पैदा करने, 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया था। 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने का भी वादा AAP ने किया था। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और नशीली दवाओं के खतरे को नियंत्रित करने का भी वादा किया था।

ये भी पढ़ें-

निर्माण स्थल हादसा: प.बंगाल के मृत श्रमिकों के परिवारों को सरकार देगी दो-दो लाख

संबंधित समाचार