बहराइच: आईपीएलआर चीनी मिल के पेराई सत्र का हुआ समापन
बहराइच। आईपीएल चीनी मिल जरवल रोड के पेराई सत्र का शुक्रवार रात 8 बजे समापन हो गया। चीनी मिल ने सत्र संचालन में कुल 24:46 लाख कुंतल गन्ने की ख़रीद कर चीनी उत्पादन किया। जरवल विकास खंड के जरवल रोड में आईपीएल चीनी मिल का संचालन हो रहा था। शुक्रवार को चीनी मिल का संचालन …
बहराइच। आईपीएल चीनी मिल जरवल रोड के पेराई सत्र का शुक्रवार रात 8 बजे समापन हो गया। चीनी मिल ने सत्र संचालन में कुल 24:46 लाख कुंतल गन्ने की ख़रीद कर चीनी उत्पादन किया।
जरवल विकास खंड के जरवल रोड में आईपीएल चीनी मिल का संचालन हो रहा था। शुक्रवार को चीनी मिल का संचालन बंद कर दिया गया है। तीन माह अठारह दिन के सत्र संचालन में मिलगेट समेत छह क्रयकेंद्रो से गन्ने की खरीद की गई फिर भी निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो सकी। जबकि चालू सत्र में इकाई द्वारा 30लाख कुंतल गन्ने की खरीद का लक्ष्य रखा गया था।
मिल के सुरक्षित क्षेत्र में दो सहकारी समितिया जरवलरोड व भभुवा कार्य कर रही हैं, जिनके माध्यम से जारी एसएमएस प्रणाली किसानों के बीच सराहनीय रही है। यूनिट हेड टी एस राणा ने बताया कि गन्ने कि एरिया में पाच सौ हे्टेयर की बढ़ोततरी के कारण विगत वर्षों की अपेक्षा अधिक उत्पादन का अनुमान लगाया गया था,
किंतु गन्ने में लगा रेडरोट व जलभराव के कारण उत्पादन प्रभावित रहा जिससे निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पाई जिसकी भरपाई के लिए किसानों को सीओ 15023, सीओ13235,सीओएलके14201,सीओ98014 प्रजाति का बीज संग्रह कर वितरण सुनिश्चित किया गया है।
इस मौके पर प्रोडक्सन हेड अरविंद देशवाल,कारखाना हेड गोपाल त्यागी, विभागाध्यक्ष लेखा एके चतुर्वेदी, विभागाध्यक्ष गन्ना सीपी सिंह, आइटी मैनेजर दीपक सिंह,रतनेश तिवारी समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: एआईएमआईएम है भाजपा की ‘बी’ टीम, उप्र एवं बंगाल चुनाव से हो गया है साबित: संजय राउत
