आजमगढ़ : दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना के पास दो बाइक की टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर में घायल और दोनो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान रामप्रवेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे …

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना के पास दो बाइक की टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर में घायल और दोनो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान रामप्रवेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वरूपपुर गांव निवासी रामप्रवेश वलीदपुर में रहकर पिकप चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रामप्रवेश अपने गांव संवरूपुर जा रहे थे की विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर की सूचना पर स्थानीय लोगों ने जब तक अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की तब तक रामप्रवेश की सांसे थम चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं।

पढ़ें- एआईएमआईएम है भाजपा की ‘बी’ टीम, उप्र एवं बंगाल चुनाव से हो गया है साबित: संजय राउत

संबंधित समाचार